news
Jaipur Rajapark : डायमंड जुबली एवं 21 महातपस्वी वरिष्ठ बहनों का महा संगम
साकार ब्रह्मा बाबा द्वारा स्थापित जयपुर राजापार्क सब जोन को राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य को लेकर आज से 60 वर्ष पूर्व हुई शुरुआत । राजस्थान में राजा पार्क सब ज़ोन को ईश्वरीय सेवा के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर, गुरुवार, 17 अक्टूबर को डायमंड जुबली कार्यक्रम जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइस में आयोजित किया गया।
ब्रह्माकुमारीज़ संस्था विश्व में
नैतिक मूल्यों तथा परमात्म संदेश को सर्व जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पित, अथक तपश्वी ब्रह्माकुमारी बहनो और भाइयो द्वारा दशकों से जन-जन के जीवन को दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं,ब्रह्माकुमारी की एक शाखा राजापार्क सबजोन राजस्थान में पिछले 60 वर्षों के अंतराल में राजस्थान के कोने – कोने में जैसे जयपुर,अलवर, जोधपुर, उदयपुर, डूंगरपुर, सीकर, पाली, बाड़मेर, झुंझुनू ,जैसलमेर, राजसमंद, बांसवाड़ा ऐसे राजस्थान के अनेक जिलों में विहंग मार्ग की सर्विस की जा रही है, जिसमे इन सेवाओं की नींव रखने वाली भूतपूर्व संचालिका आदरणीय निर्मला दीदी जी रही | ब्रह्माकुमारीज संस्था समाज के लिए संस्कार परिवर्तन का विश्व के लिए एक अनूठा मूवमेंट बनता जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर वर्तमान जयपुर संचालिका आदरणीय पूनम दीदी ने जयपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे जयपुर राजापार्क सबजोन के सेवाकेंद्रों की मुख्य 21 वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दीदियो का सम्मान समारोह भी रखा गया।
साथ ही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता, ओजमयी वरिष्ठ राजयोगिनी बीके उषा दीदी, इस गौरवपूर्ण अलौकिक पल की साक्षी रहीं, जो माउंटआबू से खास इस कार्यक्रम के लिए आई थी। इस पुनीत अवसर पर बी के ऊषा दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा की आज से 60 साल पूर्व जब कोई साधन नहीं थे, जब इतने भाई बहने नहीं थे, जब ऐसी सुविधा नहीं थी ऐसे समय पर जयपुर के अंदर प्यारे बापदादा ने श्रद्धेय निर्मला दीदी को भेजकर यहां सेवा प्रारंभ की साथ ही आदरणीय पूनम बहन बहुत छोटी सी आयु में बाबा के सामने आए और बाबा ने ही अपने वरदानों से सींचा आपका जीवन, मम्मा ने भी अपने वरदानी बोल से आपके अंदर वह शक्ति को जागृत किया जिससे आज इतने बड़े सबजोन की जिम्मेवारी को बखूबी निभा रही है और दिखने में भले छोटे लेकिन फिर भी काम बड़े करना आपने आरंभ किया और निर्मला दीदी के बाद तो आपने यहां की कमान संभाली |
कार्यक्रम में सम्मानित मुख्य 21 बहनों में बीके निर्मला दीदी (कमल अपार्टमेंट जयपुर सेवाकेंद्र इंचार्ज), बीके शील दीदी (जोधपुर सेवाकेंद्र इंचार्ज), बीके फूल दीदी (जोधपुर सेवाकेंद्र इंचार्ज), बीके सुशीला दीदी (अलवर सेवाकेंद्र इंचार्ज),बीके ममता दीदी,अलवर आदि |
कार्यक्रम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय संगीत गुरु रोहित कटारिया जी ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी तथा बाद में राजापार्क सब ज़ोन की अब तक की सेवाओं को, एक संक्षिप्त वीडियो द्वारा प्रदर्शित किया गया एवं आदिकालीन सेवाओं का एक लघु नाटिका दिखाई गयी |
news
ब्रह्माकुमारीज़ जयपुर ने ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधकर बताया रक्षाबंधन का सच्चा अर्थ
- श्रीमान माननीय भजन लाल शर्मा जी, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधते हुए बीके स्नेह दीदी साथ में बीके सनुसुईया बहन एवं बीके पूजा बहन
- श्रीमती दीया कुमारी जी, उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को राखी बांधते हुए बीके सरीता बहन
- श्रीमान माननीय हरिभाऊ किसानराव बागड़े जी, राज्यपाल राजस्थान सरकार को राखी बांधते हुए आदरणीय राजयोगिनी बीके पूनम दीदी
- श्रीमान माननीय वासुदेवनानी विधानसभा स्पीकर राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधते हुए आदरणीय राजयोगिनी बीके पूनम दीदी, जयपुर, सबज़ोन इंचार्ज राजस्थान
- श्रीमान महोदय, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोद जी जयपुर राजस्थान को राखी बांधते हुए बीके सनूसुईया बहन, बीके कविता बहन
- श्रीमान माननीय जवाहर सिंह बेडम, गृह राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर को राखी बांधकर ईश्वरीय सौगात देते हुए बीके सनुसुईया बहन
- श्रीमान डॉ॰ अजय सिंह आईपीएस अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, प्रथम जयपुर को राखी बाँधते हुए बीके सनुसुईया बहन
- श्रीमान जोगाराम पटेल विधि एवम कानून विभाग, कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार को राखी बांधते हुए बी.के. सनुसुईया बहन, बी.के. साधना बहन
- श्रीमान माननीय झाबर सिंह खर्रा जी स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार को राखी बांधते हुए बीके सनुसुईया बहन
- श्रीमान माननीय हीरालाल नागर जी ऊर्जा कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधते हुए बीके सनूसूईया बहन
- श्रीमान माननीय अविनाश गहलोद कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधकर ईश्वरीय सौगात देते हुए बीके सनूसुईया बहन
- श्रीमान माननीय बाबूलाल खराड़ी, कैबिनेट मंत्री, जनजातीय क्षेत्रीय विकास और गृह रक्षा विभाग को राखी बांधने के पश्चात ईश्वरीय सौगात भेट करते हुए बीके सलोनी बहन, बीके सनूसुईया बहन
- श्रीमती मंजू शर्मा जी, जयपुर सांसद राजस्थान सरकार को राखी बांधते हुए बीके सनूसुईया बहन
- श्रीमान सचिन मित्तल IPS पुलिस कमिश्नर जयपुर को राखी बांधकर ईश्वरीय सौगात देते हुए बीके सनुसुईया बहन
- सतनाम साक्षी श्री संत मोहनदास अमरापुरा जयपुर, राजस्थान को राखी बांधते हुए बीके सनूसुईया बहन, बी के साधना बहन
brahmakumaris jaipur
जयपुर : रक्षाबंधन पर माननीय मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को बांधा रक्षासूत्र
जयपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र
जयपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों को परमात्मा स्नेह एवं भाईचारे का संदेश देते हुए रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी को जयपुर में राजापार्क सबजोन निदेशिका बीके पूनम दीदी ने परमात्मा स्नेह की राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके ज्योति बहन एवं बीके सानुसूइया बहन भी उपस्थित रहीं।
वहीं, राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को भी रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षासूत्र बांधा गया। बीके स्नेह दीदी ने मुख्यमंत्री जी को रक्षासूत्र बांधा तथा बीके सानुसूइया बहन ने तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके पूजा बहन भी उपस्थित रहीं।
ब्रह्माकुमारीज द्वारा रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से पवित्रता, आत्मिक भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और परमात्मा स्नेह का संदेश दिया गया। रक्षासूत्र केवल एक पारंपरिक धागा नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संकल्पों, सकारात्मक सोच और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है।
news
ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत
ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत
‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ भव्य रूप से संपन्न
राजापार्क जयपुर, 1 जनवरी 2026।
नव वर्ष 2026 के पावन एवं मंगलमय अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजापार्क सब जोन, जयपुर द्वारा ‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ का भव्य किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव वर्ष का स्वागत सकारात्मक संकल्पों, आत्मिक जागरूकता एवं ईश्वरीय अनुभूति के साथ किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज जयपुर ज़ोन की ज़ोन प्रभारी बी.के. पूनम दीदी जी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में भाई- बहनें उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्म स्मृति एवं ईश्वरीय शांति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर आदरणीय पूनम दीदी जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि नव वर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं है, बल्कि स्वयं को श्रेष्ठ बनाने, विचारों को पवित्र करने और जीवन में दिव्यता लाने का सुअवसर है। उन्होंने सभी को आत्मिक उन्नति, संयमित जीवन और परमात्मा से निरंतर जुड़े रहने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि सरदार अजय पाल सिंह जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में शांति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक सोच ही स्वस्थ, समरस और सशक्त समाज का आधार है।
समारोह के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को आनंद से भरपूर कर दिया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में राजयोग मेडिटेशन रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक ध्यान के माध्यम से स्वयं की आंतरिक शांति के साथ-साथ विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए शुभ संकल्प किए।
इस अवसर पर आदर्श पारिवारिक मूल्यों को आत्मसात करने वाले युगल दंपत्तियों का सम्मान भी किया गया, जिससे समाज में संस्कारयुक्त जीवनशैली का संदेश प्रसारित हुआ। नव वर्ष की खुशी में केक कटिंग की गई तथा सभी को ईश्वरीय सौगात (प्रसाद स्वरूप उपहार) प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समापन आत्मिक उल्लास, सकारात्मक संकल्पों एवं ईश्वरीय स्मृतियों के साथ हुआ। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने नव वर्ष 2026 को शांति, प्रेम, पवित्रता एवं सेवा भाव से परिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।
-
news4 years agoLiVE 1st Jan 2023, 09.30am : Divya Samarpan Samaroh – Chakradhari Didi
-
news7 years agoJaipur Raja Park – Tying Rakhi to Bro. Sachin Pilot, Dy. CM of Rajasthan
-
news7 years agoअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सर्विस न्यूज़
-
news7 years agoGod of Gods Movie Release Service News
-
news7 years agoकला एव संस्कृति विभाग सर्विस न्यूज़
-
news3 years agoThe Light Film | 3 March 2024 | Brahma Kumaris Rajapark
-
news9 years agocoatching Center Opening
-
news7 years agoJaipur – Rajapark – Tying Rakhi to Mrs. Vasundhra Raje Ji, Former CM of Rajasthan




















