news
God of Gods Movie Release Service News
प्रेस विज्ञप्ति
जयपुर राजापार्क- दिनांक 1 मार्च 2020 को राजमंदिर सिनेमा हॉल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय जयपुर राजापार्क की ओर से गॉड ऑफ गॉडस फिल्म का शुभारंम डॉ. कृष्ण कांत पाठक जी आई ए एस महिला बाल विकास डायरेक्टर राजस्थान सरकार, कृषि अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर शरद जोधा जी, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया जी, श्रीमान सेंट जोसेफ जी क्रिश्चियन धर्म, श्रीमती डॉक्टर मनजीत कौर जी गुरुवाणी चिंतक सिख धर्म, श्री श्री 108 श्री श्याम दास महाराज जी श्याम कुटिया बजरंग चौक, ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी जयपुर सबजोन इंचार्ज, स्नेहा दीदी सोडाला सेवाकेंद्र संचालिका के द्वारा किया गया। फिल्म के 2 शो का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर स्थित सेवाकेंद्रों से जुड़े हुए करीब ढाई हजार दर्शकों ने इस फिल्म को देखा। आज के वैश्विक समाज में बढ़ती हुई हिंसा एवं अन्य मानसिक विकृति को कम करने मन को शांत करने एवं सभी धर्म के लोगों को अपने गॉड को पहचानने परमपिता के सच्चे स्वरूप की पहचान के उद्देश्य से बनी फिल्म को सभी दर्शकों ने काफी सराहा है।
आये हुये अथितियों ने भी कहा कि आज के भागदौड के युग में व्यक्ति जो खोज रहा है, उसकी खोज आध्यात्मिक के द्वारा परमात्मा को पाने की है और हर धर्म का एक ही लक्ष्य है। इस फिल्म के द्वारा हर व्यक्ति की खोज को पूरा करने का प्रयास किया है। ऐसे प्रयासो के लिये यह संस्था सराहनीय है।
चित्र संख्या 01 – दिप प्रज्ज्वलन करने के पश्चात बी. के. सन्नू बहन , बी. के. पूजा बहन, कृष्ण कांत पाठक जी आई ए एस महिला बाल विकास डायरेक्टर राजस्थान सरकार, कृषि अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर शरद जोधा जी, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया जी, श्री श्री 108 श्री श्याम दास महाराज जी श्याम कुटिया बजरंग चौक, श्रीमती डॉक्टर मनजीत कौर जी गुरुवाणी चिंतक सिख धर्म, श्रीमान सेंट जोसेफ जी क्रिश्चियन धर्म, ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी जयपुर सबजोन इंचार्ज, बी. के. प्रीति बहन, स्नेह दीदी सोडाला सेवाकेंद्र संचालिका ।
brahmakumaris jaipur
जयपुर : रक्षाबंधन पर माननीय मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को बांधा रक्षासूत्र
जयपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र
जयपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों को परमात्मा स्नेह एवं भाईचारे का संदेश देते हुए रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी को जयपुर में राजापार्क सबजोन निदेशिका बीके पूनम दीदी ने परमात्मा स्नेह की राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके ज्योति बहन एवं बीके सानुसूइया बहन भी उपस्थित रहीं।
वहीं, राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को भी रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षासूत्र बांधा गया। बीके स्नेह दीदी ने मुख्यमंत्री जी को रक्षासूत्र बांधा तथा बीके सानुसूइया बहन ने तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके पूजा बहन भी उपस्थित रहीं।
ब्रह्माकुमारीज द्वारा रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से पवित्रता, आत्मिक भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और परमात्मा स्नेह का संदेश दिया गया। रक्षासूत्र केवल एक पारंपरिक धागा नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संकल्पों, सकारात्मक सोच और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है।
news
ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत
ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत
‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ भव्य रूप से संपन्न
राजापार्क जयपुर, 1 जनवरी 2026।
नव वर्ष 2026 के पावन एवं मंगलमय अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजापार्क सब जोन, जयपुर द्वारा ‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ का भव्य किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव वर्ष का स्वागत सकारात्मक संकल्पों, आत्मिक जागरूकता एवं ईश्वरीय अनुभूति के साथ किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज जयपुर ज़ोन की ज़ोन प्रभारी बी.के. पूनम दीदी जी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में भाई- बहनें उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्म स्मृति एवं ईश्वरीय शांति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर आदरणीय पूनम दीदी जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि नव वर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं है, बल्कि स्वयं को श्रेष्ठ बनाने, विचारों को पवित्र करने और जीवन में दिव्यता लाने का सुअवसर है। उन्होंने सभी को आत्मिक उन्नति, संयमित जीवन और परमात्मा से निरंतर जुड़े रहने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि सरदार अजय पाल सिंह जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में शांति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक सोच ही स्वस्थ, समरस और सशक्त समाज का आधार है।
समारोह के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को आनंद से भरपूर कर दिया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में राजयोग मेडिटेशन रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक ध्यान के माध्यम से स्वयं की आंतरिक शांति के साथ-साथ विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए शुभ संकल्प किए।
इस अवसर पर आदर्श पारिवारिक मूल्यों को आत्मसात करने वाले युगल दंपत्तियों का सम्मान भी किया गया, जिससे समाज में संस्कारयुक्त जीवनशैली का संदेश प्रसारित हुआ। नव वर्ष की खुशी में केक कटिंग की गई तथा सभी को ईश्वरीय सौगात (प्रसाद स्वरूप उपहार) प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समापन आत्मिक उल्लास, सकारात्मक संकल्पों एवं ईश्वरीय स्मृतियों के साथ हुआ। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने नव वर्ष 2026 को शांति, प्रेम, पवित्रता एवं सेवा भाव से परिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।
news
दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
- कमल सेवा केंद्र प्रभारी: राजयोगिनी निर्मला दीदी
- उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक: अमिताभ जी
- पोद्दार ग्रुप के अध्यक्ष: आनंद पोद्दार जी
- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा: अशोक परनामी जी
- राजापार्क पार्षद: स्वाति परनामी जी
- निम्स विश्वविद्यालय की प्रबंध निदेशक: डॉ. शोभा तोमर जी
- करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष: शिव सिंह शेखावत जी
- उत्तर पश्चिम रेलवे के CPO: विनोद कुमार जी
- शांति ब्लड बैंक के डायरेक्टर : हरेंद्र जाखड़ जी
- पार्षद : घनश्याम चंदलानी जी
-
news4 years agoLiVE 1st Jan 2023, 09.30am : Divya Samarpan Samaroh – Chakradhari Didi
-
news7 years agoJaipur Raja Park – Tying Rakhi to Bro. Sachin Pilot, Dy. CM of Rajasthan
-
news7 years agoअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सर्विस न्यूज़
-
news7 years agoकला एव संस्कृति विभाग सर्विस न्यूज़
-
news2 years agoThe Light Film | 3 March 2024 | Brahma Kumaris Rajapark
-
news8 years agocoatching Center Opening
-
news7 years agoJaipur – Rajapark – Tying Rakhi to Mrs. Vasundhra Raje Ji, Former CM of Rajasthan
-
Uncategorized5 years agoWomen’s Day


































