Connect with us

news

“ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर एवं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की एक सी.एस.आर पहल के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य जागृति हेतु नशा मुक्ति जागरूकता रथ का उद्घाटन किया गया”

Published

on

“ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर एवं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की एक सी.एस.आर पहल के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य जागृति हेतु नशा मुक्ति जागरूकता
रथ का उद्घाटन किया गया”
आदरणीय डॉ बनारसी भाई जी ( सचिव, मेडिकल विंग ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय) के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

इस कार्यक्रम में श्री आलोक कुमार पंडा जी (कार्यकारी निर्देशक एवं राज्य प्रमुख इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड राजस्थान राज्य कार्यालय जयपुर), (जयपुर सब जॉन इंचार्ज) आदरणीय पूनम दीदी जी , भ्राता भारत भूषण जी , (नेशनल कोऑर्डिनेटर इंजीनियरिंग विंग माउंट आबू) एवं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड का स्टाफ भी मौजूद रहे।

श्री आलोक कुमार पंडा जी ने कहा की इंडियन ऑयल के लिए एक गौरव का दिन है, कि हम एक छोटे प्रयास के लिए ब्रह्माकुमारीज़ के साथ जुड़े हुए हैं | आज ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को हमने दो वैन दी हैं |अगर आप देखेंगे जो नशा निवारण के बारे में हम लोग बात करते हैं यह जो ड्रग एब्यूज नशे का इफेक्ट यह शहर ही नहीं बल्कि आजकल गांव में भी फैला है | यह खाली कॉलेज के बच्चों तक सीमित नहीं है ,यह आजकल छोटे-छोटे स्कूल में भी ड्रग्स के एब्यूज मिलते है | जैसे-जैसे ड्रग्स का डिमांड बढ़ता है, वैसे-वैसे सप्लाई भी होता रहता है | सबसे बेसिक चीज है जब तक ड्रग्स का जो बुरा इफेक्ट है, यह अवेयरनेस अगर हम लोगो तक फैलाएंगे नहीं तब तक लोग जागरूक नहीं होंगे | नशा मुक्ति की जागरूकता के लिए हमें एक माध्यम चाहिए था तो ब्रह्माकुमारीज़ ने जो प्रस्ताव दिया, तो मैंने सोचा की इससे अच्छा और कोई माध्यम नहीं हो सकता नशा मुक्त होने की जागृति पैदा करने के लिए।

आदरणीय पूनम दीदी जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा मेडिटेशन से ही व्यसन मुक्त भारत बन सकता है | सभा को राजयोग के अभ्यास द्वारा शांति की अनुभूति कराई और कहा की, बहुत लोग कहते हैं कि हम व्यसन मुक्त होना चाहते हैं हमसे व्यसन छूट जाए पर छूटता ही नहीं है | उनमें मनोबल नहीं है, इच्छाशक्ति की कमी के कारण दो-तीन दिन तो छोड़ लेते हैं पुनः इस और आकर्षित हो जाते हैं लेकिन जब रोज़ मेडिटेशन करते है तब उनकी इनर पावर डेवलप होती है,आत्म शक्ति बढ़ती है, दृढ़ता आती है तो व्यसन छोड़ना सहज हो जाता है। अंत में सभी को इस श्रेष्ठ सहयोग के लिए शुभकामनाये दी |

आदरणीय भारत भूषण भाई जी ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में की जा रही सेवाओं से सभी को अवगत कराया और कहा की इस पुनीत कार्य की जो की पूरे राजस्थान में हो रही है, जिसकी मैं बधाई देता हूं | यह नशा मुक्ति का काम इसलिए जरूरी है कि – आप सब देखते हैं कितना नशा खास कर युवा पीढ़ी कॉलेजो में कैसे फंसती जा रही हैं इसमें चाहे पढ़े – लिखें हो या कम पढ़े – लिखे हो, गांव में देखो, चाहे शहरो में नशे की बुरी आदत बढ़ती ही जा रही है | नशे की बुरी आदत से शारीरिक बीमारियां एवं अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है।

साथ ही दीप प्रज्वलन कर सोडाला सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. स्नेह दीदी ने सभी को प्रतिज्ञा करवाई | कुमारी भाग्या ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी एवं संगीत की प्रस्तुति सिंगर रोहित कटारिया ने दी | माननीय अतिथिगण द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के अंत में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड से पधारे अतिथियों को ब्रह्मा भोजन स्वीकार करवाया गया एवं ईश्वरीय सौगात भेट की गई |

news

ब्रह्माकुमारीज़ जयपुर ने ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधकर बताया रक्षाबंधन का सच्चा अर्थ

Published

on

  1. श्रीमान माननीय भजन लाल शर्मा जी,  मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधते हुए  बीके  स्नेह दीदी साथ में  बीके सनुसुईया बहन एवं बीके पूजा बहन 
  2. श्रीमती दीया कुमारी जी, उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार  को राखी बांधते हुए  बीके सरीता  बहन 
  3. श्रीमान माननीय हरिभाऊ किसानराव बागड़े जी, राज्यपाल राजस्थान सरकार को  राखी बांधते हुए आदरणीय राजयोगिनी बीके पूनम दीदी
  4. श्रीमान माननीय वासुदेवनानी विधानसभा स्पीकर राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधते हुए आदरणीय राजयोगिनी बीके पूनम दीदी, जयपुर, सबज़ोन इंचार्ज  राजस्थान

  5. श्रीमान महोदय, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोद जी जयपुर राजस्थान को राखी बांधते हुए बीके सनूसुईया बहन, बीके कविता बहन 
  6. श्रीमान माननीय जवाहर सिंह बेडम, गृह राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर को राखी बांधकर ईश्वरीय सौगात देते हुए बीके सनुसुईया बहन
  7. श्रीमान डॉ॰ अजय सिंह आईपीएस अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, प्रथम जयपुर को राखी बाँधते हुए बीके सनुसुईया बहन
  8. श्रीमान जोगाराम पटेल विधि एवम कानून विभाग, कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार को राखी बांधते हुए बी.के. सनुसुईया बहन, बी.के. साधना बहन
  9. श्रीमान  माननीय  झाबर सिंह खर्रा जी स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार को राखी बांधते हुए बीके सनुसुईया बहन
  10. श्रीमान माननीय हीरालाल नागर जी ऊर्जा कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधते हुए बीके सनूसूईया बहन
  11. श्रीमान माननीय अविनाश गहलोद कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधकर ईश्वरीय सौगात देते हुए बीके सनूसुईया बहन
  12. श्रीमान माननीय बाबूलाल खराड़ी, कैबिनेट मंत्री, जनजातीय क्षेत्रीय विकास और गृह रक्षा विभाग  को राखी बांधने के पश्चात ईश्वरीय सौगात भेट करते हुए  बीके सलोनी बहन, बीके सनूसुईया बहन
  13. श्रीमती मंजू शर्मा जी, जयपुर सांसद राजस्थान सरकार को राखी बांधते हुए बीके सनूसुईया बहन
  14. श्रीमान सचिन मित्तल IPS पुलिस कमिश्नर जयपुर को राखी बांधकर ईश्वरीय सौगात देते हुए बीके सनुसुईया बहन
  15. सतनाम साक्षी श्री संत मोहनदास अमरापुरा जयपुर, राजस्थान को राखी बांधते हुए बीके सनूसुईया बहन, बी के साधना बहन
Continue Reading

brahmakumaris jaipur

जयपुर : रक्षाबंधन पर माननीय मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को बांधा रक्षासूत्र

Published

on

जयपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र

जयपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों को परमात्मा स्नेह एवं भाईचारे का संदेश देते हुए रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी को जयपुर में राजापार्क सबजोन निदेशिका बीके पूनम दीदी ने परमात्मा स्नेह की राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके ज्योति बहन एवं बीके सानुसूइया बहन भी उपस्थित रहीं।

वहीं, राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को भी रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षासूत्र बांधा गया। बीके स्नेह दीदी ने मुख्यमंत्री जी को रक्षासूत्र बांधा तथा बीके सानुसूइया बहन ने तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके पूजा बहन भी उपस्थित रहीं।

ब्रह्माकुमारीज द्वारा रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से पवित्रता, आत्मिक भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और परमात्मा स्नेह का संदेश दिया गया। रक्षासूत्र केवल एक पारंपरिक धागा नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संकल्पों, सकारात्मक सोच और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है।

Continue Reading

news

ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत

Published

on

ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत
‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ भव्य रूप से संपन्न

राजापार्क जयपुर, 1 जनवरी 2026।
नव वर्ष 2026 के पावन एवं मंगलमय अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजापार्क सब जोन, जयपुर द्वारा ‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ का भव्य किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव वर्ष का स्वागत सकारात्मक संकल्पों, आत्मिक जागरूकता एवं ईश्वरीय अनुभूति के साथ किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज जयपुर ज़ोन की ज़ोन प्रभारी बी.के. पूनम दीदी जी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में भाई- बहनें उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्म स्मृति एवं ईश्वरीय शांति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर आदरणीय पूनम दीदी जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि नव वर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं है, बल्कि स्वयं को श्रेष्ठ बनाने, विचारों को पवित्र करने और जीवन में दिव्यता लाने का सुअवसर है। उन्होंने सभी को आत्मिक उन्नति, संयमित जीवन और परमात्मा से निरंतर जुड़े रहने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि सरदार अजय पाल सिंह जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में शांति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक सोच ही स्वस्थ, समरस और सशक्त समाज का आधार है।

समारोह के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को आनंद से भरपूर कर दिया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में राजयोग मेडिटेशन रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक ध्यान के माध्यम से स्वयं की आंतरिक शांति के साथ-साथ विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए शुभ संकल्प किए।

इस अवसर पर आदर्श पारिवारिक मूल्यों को आत्मसात करने वाले युगल दंपत्तियों का सम्मान भी किया गया, जिससे समाज में संस्कारयुक्त जीवनशैली का संदेश प्रसारित हुआ। नव वर्ष की खुशी में केक कटिंग की गई तथा सभी को ईश्वरीय सौगात (प्रसाद स्वरूप उपहार) प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन आत्मिक उल्लास, सकारात्मक संकल्पों एवं ईश्वरीय स्मृतियों के साथ हुआ। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने नव वर्ष 2026 को शांति, प्रेम, पवित्रता एवं सेवा भाव से परिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।

 

   

Continue Reading

Brahma Kumaris Rajapark