Connect with us

news

Jaipur Rajapark : राजस्थान की धरोहरों पर गूंजा राजयोग – ब्रह्माकुमारीज़ का विशेष आयोजन

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष आयोजन – ब्रह्माकुमारीज़, राजापार्क, जयपुर

दिनांक 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने ब्रह्माकुमारीज के साथ मिलकर योग दिवस का कार्यक्रम राजस्थान की बहुमूल्य धरोहर अल्बर्ट हॉल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर के प्रांगण में किया गया।
योग दिवस के उपलक्ष्य पर राजस्थान की डिप्टी सीएम श्रीमती दियाकुमारी जी, भूतपूर्व राजस्थान विधान सभा के सदस्य श्रीमान अशोक परनामी जी, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष ,आदर्श नगर प्रत्याशी श्री रवि नैयर जी आदि महानुभावों के साथ मिलकर मनाया।

1. जयपुर राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर जंतर मंतर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की ओर से योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्माकुमारीज से आदरणीय राजयोगिनी पूनम दीदी जी को आमंत्रित किया दीदी ने राजयोग के महत्व को बताते हुए कहा कि जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग, प्राणायाम, एक्सरसाइज आवश्यक हैं इस प्रकार मानसिक स्वास्थ्य के लिए मन की एक्सरसाइज अर्थात ध्यान आवश्यक है क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य का हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है एवं सभी को राजयोग की अनुभूति भी कराई।

2. अल्बर्ट हॉल, जयपुर:
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सहयोग से अल्बर्ट हॉल पर हुए मुख्य कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ सबज़ोन, राजापार्क, जयपुर की बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत शांति गीत और दीप प्रज्वलन से हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश प्रसारित किया गया। ब्रह्माकुमारीज से योगाचार्य अजय भाई ने सभी को योगाभ्यास कराया एवं राजयोगिनी स्नेह दीदी ने सभी को राजयोग का महत्व बताते हुए राजयोग की अनुभूति कराई।

3. सिटी पैलेस, जयपुर:
ब्रह्माकुमारीज़ सबज़ोन, राजापार्क, जयपुर की ओर से बी.के. सरिता  बहन को सिटी पैलेस, जयपुर में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। वहाँ उन्होंने उपस्थितजनों को राजयोग के माध्यम से गहन शांति का अनुभव कराया।

4. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
यहाँ भी विशेष आयोजन में ब्रह्माकुमारी बहनों को आमंत्रित किया गया। बी.के. किरण बहन ने सभी कर्मचारियों को राजयोग के महत्व को बताते हुए उसकी विधि सिखाई और आत्मिक बल से कार्यक्षमता बढ़ाने की प्रेरणा दी।

5. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे
योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बी.के. गुलाब बहन ने राजयोग, ज्ञान योग और व्यावहारिक जीवन में योग के लाभों को सहज व सरल भाषा में समझाया। सभी प्रतिभागियों को बी.के सलोनी बहन ने राजयोग का अभ्यास कराकर आत्मिक जागृति का अनुभव कराया।

6. अंबुजा फाउंडेशन
बीके श्रुति बहन ने सभी को राजयोग का महत्व बताते हुए सभी में आत्मबल को बढ़ाने एवं जीवन में सफलता के सूत्र बताए एवं मेडिटेशन करवाया।

7. जयपुर नगर निगम  ग्रेटर की महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर जी द्वारा 30 घंटे अखंड योगा द्वारा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया जिसमें , ब्रह्माकुमारीज़ राजापार्क के सदस्यों ने योगाभ्यास द्वारा अपनी भागीदारी दी।
साथ ही प्रकृति में प्राणवायु के सन्चार हेतु 11 घंटे का अखंड हवन किया गया। जिसकी प्रथम आहुति राजापार्क की बहनों के द्वारा दी गई।

 

news

ब्रह्माकुमारीज़ जयपुर ने ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधकर बताया रक्षाबंधन का सच्चा अर्थ

Published

on

  1. श्रीमान माननीय भजन लाल शर्मा जी,  मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधते हुए  बीके  स्नेह दीदी साथ में  बीके सनुसुईया बहन एवं बीके पूजा बहन 
  2. श्रीमती दीया कुमारी जी, उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार  को राखी बांधते हुए  बीके सरीता  बहन 
  3. श्रीमान माननीय हरिभाऊ किसानराव बागड़े जी, राज्यपाल राजस्थान सरकार को  राखी बांधते हुए आदरणीय राजयोगिनी बीके पूनम दीदी
  4. श्रीमान माननीय वासुदेवनानी विधानसभा स्पीकर राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधते हुए आदरणीय राजयोगिनी बीके पूनम दीदी, जयपुर, सबज़ोन इंचार्ज  राजस्थान

  5. श्रीमान महोदय, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोद जी जयपुर राजस्थान को राखी बांधते हुए बीके सनूसुईया बहन, बीके कविता बहन 
  6. श्रीमान माननीय जवाहर सिंह बेडम, गृह राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर को राखी बांधकर ईश्वरीय सौगात देते हुए बीके सनुसुईया बहन
  7. श्रीमान डॉ॰ अजय सिंह आईपीएस अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, प्रथम जयपुर को राखी बाँधते हुए बीके सनुसुईया बहन
  8. श्रीमान जोगाराम पटेल विधि एवम कानून विभाग, कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार को राखी बांधते हुए बी.के. सनुसुईया बहन, बी.के. साधना बहन
  9. श्रीमान  माननीय  झाबर सिंह खर्रा जी स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार को राखी बांधते हुए बीके सनुसुईया बहन
  10. श्रीमान माननीय हीरालाल नागर जी ऊर्जा कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधते हुए बीके सनूसूईया बहन
  11. श्रीमान माननीय अविनाश गहलोद कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार जयपुर को राखी बांधकर ईश्वरीय सौगात देते हुए बीके सनूसुईया बहन
  12. श्रीमान माननीय बाबूलाल खराड़ी, कैबिनेट मंत्री, जनजातीय क्षेत्रीय विकास और गृह रक्षा विभाग  को राखी बांधने के पश्चात ईश्वरीय सौगात भेट करते हुए  बीके सलोनी बहन, बीके सनूसुईया बहन
  13. श्रीमती मंजू शर्मा जी, जयपुर सांसद राजस्थान सरकार को राखी बांधते हुए बीके सनूसुईया बहन
  14. श्रीमान सचिन मित्तल IPS पुलिस कमिश्नर जयपुर को राखी बांधकर ईश्वरीय सौगात देते हुए बीके सनुसुईया बहन
  15. सतनाम साक्षी श्री संत मोहनदास अमरापुरा जयपुर, राजस्थान को राखी बांधते हुए बीके सनूसुईया बहन, बी के साधना बहन
Continue Reading

brahmakumaris jaipur

जयपुर : रक्षाबंधन पर माननीय मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को बांधा रक्षासूत्र

Published

on

जयपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र

जयपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों को परमात्मा स्नेह एवं भाईचारे का संदेश देते हुए रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी को जयपुर में राजापार्क सबजोन निदेशिका बीके पूनम दीदी ने परमात्मा स्नेह की राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके ज्योति बहन एवं बीके सानुसूइया बहन भी उपस्थित रहीं।

वहीं, राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को भी रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षासूत्र बांधा गया। बीके स्नेह दीदी ने मुख्यमंत्री जी को रक्षासूत्र बांधा तथा बीके सानुसूइया बहन ने तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके पूजा बहन भी उपस्थित रहीं।

ब्रह्माकुमारीज द्वारा रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से पवित्रता, आत्मिक भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और परमात्मा स्नेह का संदेश दिया गया। रक्षासूत्र केवल एक पारंपरिक धागा नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संकल्पों, सकारात्मक सोच और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है।

Continue Reading

news

ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत

Published

on

ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत
‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ भव्य रूप से संपन्न

राजापार्क जयपुर, 1 जनवरी 2026।
नव वर्ष 2026 के पावन एवं मंगलमय अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजापार्क सब जोन, जयपुर द्वारा ‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ का भव्य किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव वर्ष का स्वागत सकारात्मक संकल्पों, आत्मिक जागरूकता एवं ईश्वरीय अनुभूति के साथ किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज जयपुर ज़ोन की ज़ोन प्रभारी बी.के. पूनम दीदी जी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में भाई- बहनें उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्म स्मृति एवं ईश्वरीय शांति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर आदरणीय पूनम दीदी जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि नव वर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं है, बल्कि स्वयं को श्रेष्ठ बनाने, विचारों को पवित्र करने और जीवन में दिव्यता लाने का सुअवसर है। उन्होंने सभी को आत्मिक उन्नति, संयमित जीवन और परमात्मा से निरंतर जुड़े रहने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि सरदार अजय पाल सिंह जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में शांति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक सोच ही स्वस्थ, समरस और सशक्त समाज का आधार है।

समारोह के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को आनंद से भरपूर कर दिया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में राजयोग मेडिटेशन रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक ध्यान के माध्यम से स्वयं की आंतरिक शांति के साथ-साथ विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए शुभ संकल्प किए।

इस अवसर पर आदर्श पारिवारिक मूल्यों को आत्मसात करने वाले युगल दंपत्तियों का सम्मान भी किया गया, जिससे समाज में संस्कारयुक्त जीवनशैली का संदेश प्रसारित हुआ। नव वर्ष की खुशी में केक कटिंग की गई तथा सभी को ईश्वरीय सौगात (प्रसाद स्वरूप उपहार) प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन आत्मिक उल्लास, सकारात्मक संकल्पों एवं ईश्वरीय स्मृतियों के साथ हुआ। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने नव वर्ष 2026 को शांति, प्रेम, पवित्रता एवं सेवा भाव से परिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।

 

   

Continue Reading

Brahma Kumaris Rajapark