Connect with us

news

ब्रह्माकुमारी बहनों का दिव्य समर्पण समारोह -Jaipur Rajapark

Published

on

त्याग, तपस्या और निस्वार्थ सेवा से सृष्टि में परिवर्तन की दिशा में किस तरह कार्य किया जा सकता है इसकी अनूठा उदाहरण 01 जनवरी 2023 को प्रत्यक्ष रूप में संपन्न हुआ।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजापार्क जयपुर सबजोन की ओर से 21 कन्याओं का समर्पण समारोह ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी पूनम दीदी जी जयपुर सब जोन इंचार्ज व ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी निर्मला दीदी जी कमल सेवाकेंद्र इंचार्ज के पावन सानिध्य में दिनांक 01 जनवरी 2023 प्रातः 9:30 बजे से एंटरटेनमेंट पैराडाइज, जवाहर सर्किल जयपुर में आयोजित अलौकिक समर्पण समारोह में उमंग-उल्लास के साथ 21 ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपना जीवन समाज के लिए समर्पण करने की प्रतिज्ञा ली।
राज्य मंत्री, राजस्थान समाज कल्याण विभाग की अध्यक्षा डॉ अर्चना शर्मा जी ने कहा की जो अध्यात्म से जुड़ते है वह सांसारिक जीवन की दुविधाओं से बाहर हो जाते है राजनीति में नेता भी सफ़ेद कपड़े पहनते है लेकिन आप जो सफ़ेद वस्त्र धारण करते है उनमे और आप में बहुत अंतर है और यही कारण है आपकी विश्वसनीयता इस सांसारिक जीवन में बहुत बड़ी है |
दिल्ली शक्ति नगर सब जोन इंचार्ज एवं रशिया डायरेक्टर ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी चक्रधारी दीदी ने कहा की बहनों को इस समर्पण समारोह से पूर्व 5 वर्ष ट्रेनिंग के लिए दिए जाते हैं ताकि वे देख सके कि हम इस मार्ग पर चल सकते हैं तथा सेवाकेंद्र की बहने भी देख सके कि बहने इस मार्ग पर चल सकती है और इनका अलौकिक परिवार भी देख सकें कि यह मार्ग पर सफल हो पाएगी जब सब की तरफ से यह सर्टिफिकेट मिलता है कि सफल होंगे तभी इनका समर्पण समारोह किया जाता है आज भारत की प्राचीन संस्कृति जो भारत को एक विश्व गुरु कहलाता था आज उस प्राचीन संस्कृति को उन्हें इस विश्व में लाने के लिए हम बहनों ने अपने जीवन का त्याग किया है और इस देश को श्रेष्ठ बनाने के लिए विकारों रुपी दुर्गुणों से स्वयं मुक्त कर अनेकों को मुक्ति प्रदान प्राप्त कराने के लिए अगर हमने अपना जीवन प्रभु अर्पित किया है तो यह बहुत बड़ा कार्य है |
जयपुर सब जोन प्रभारी राजयोगिनी बीके पूनम दीदी ने बताया कि बाल अवस्था में कन्याएं श्रेष्ठ संस्कारों से युक्त होकर ब्रह्माकुमारी की शिक्षाओं का पालन कर रही है। यह ब्रह्माकुमारी बहने अपनी शिक्षा पूर्ण कर ईश्वरीय विश्व विद्यालय के नियमों के पालन करते हुए माता-पिता की स्वीकृति प्राप्त कर समाज कल्याण के लिए अथक रूप से अपना योगदान दे रही है। यह अलौकिक समर्पण समारोह एक तरह से अलौकिक विवाह की तरह होता है जिसमे परमपिता परमात्मा शिव को साक्षी मानकर ब्रह्माकुमारी बहने अपना जीवन भगवान शिव को अर्पित करती है।
कमल सेवाकेंद्र इंचार्ज बीके निर्मला दीदी, सम्माननीय अतिथि जोधपुर सेवाकेंद्र इंचार्ज बी के फूल एवं जोधपुर सेवाकेंद्र इंचार्ज बीके शील ने अपनी शुभकामनाएं अर्पित की। देश के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों के साथ- साथ सभी कुमारियों के परिवार जन आयोजन के साक्षी बनें। करीब 7000 से ज्यादा लोग समारोह में शामिल हुए। 21 समर्पित ब्रह्माकुमारी बहनों  ने अपने माता पिता के साथ जन कल्याण की सेवाओं में अपने जीवन समर्पित करने की नियम व मर्यादाओं की प्रतिज्ञाएं की। माउंट आबू से पधारे युगरतन भाई ने आध्यात्मिक गीतों की प्रस्तुति दी साथ ही बाड़मेर से इंटरनेशनल आर्टिस्ट स्वरूप पंवार जी एवं अन्य युवा कलाकारों ने दिव्य नृत्य, गीत नृत्य नाटिका एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

 

brahmakumaris jaipur

जयपुर : रक्षाबंधन पर माननीय मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को बांधा रक्षासूत्र

Published

on

जयपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र

जयपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों को परमात्मा स्नेह एवं भाईचारे का संदेश देते हुए रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी को जयपुर में राजापार्क सबजोन निदेशिका बीके पूनम दीदी ने परमात्मा स्नेह की राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके ज्योति बहन एवं बीके सानुसूइया बहन भी उपस्थित रहीं।

वहीं, राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को भी रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षासूत्र बांधा गया। बीके स्नेह दीदी ने मुख्यमंत्री जी को रक्षासूत्र बांधा तथा बीके सानुसूइया बहन ने तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके पूजा बहन भी उपस्थित रहीं।

ब्रह्माकुमारीज द्वारा रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से पवित्रता, आत्मिक भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और परमात्मा स्नेह का संदेश दिया गया। रक्षासूत्र केवल एक पारंपरिक धागा नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संकल्पों, सकारात्मक सोच और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है।

Continue Reading

news

ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत

Published

on

ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत
‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ भव्य रूप से संपन्न

राजापार्क जयपुर, 1 जनवरी 2026।
नव वर्ष 2026 के पावन एवं मंगलमय अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजापार्क सब जोन, जयपुर द्वारा ‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ का भव्य किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव वर्ष का स्वागत सकारात्मक संकल्पों, आत्मिक जागरूकता एवं ईश्वरीय अनुभूति के साथ किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज जयपुर ज़ोन की ज़ोन प्रभारी बी.के. पूनम दीदी जी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में भाई- बहनें उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्म स्मृति एवं ईश्वरीय शांति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर आदरणीय पूनम दीदी जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि नव वर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं है, बल्कि स्वयं को श्रेष्ठ बनाने, विचारों को पवित्र करने और जीवन में दिव्यता लाने का सुअवसर है। उन्होंने सभी को आत्मिक उन्नति, संयमित जीवन और परमात्मा से निरंतर जुड़े रहने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि सरदार अजय पाल सिंह जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में शांति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक सोच ही स्वस्थ, समरस और सशक्त समाज का आधार है।

समारोह के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को आनंद से भरपूर कर दिया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में राजयोग मेडिटेशन रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक ध्यान के माध्यम से स्वयं की आंतरिक शांति के साथ-साथ विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए शुभ संकल्प किए।

इस अवसर पर आदर्श पारिवारिक मूल्यों को आत्मसात करने वाले युगल दंपत्तियों का सम्मान भी किया गया, जिससे समाज में संस्कारयुक्त जीवनशैली का संदेश प्रसारित हुआ। नव वर्ष की खुशी में केक कटिंग की गई तथा सभी को ईश्वरीय सौगात (प्रसाद स्वरूप उपहार) प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन आत्मिक उल्लास, सकारात्मक संकल्पों एवं ईश्वरीय स्मृतियों के साथ हुआ। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने नव वर्ष 2026 को शांति, प्रेम, पवित्रता एवं सेवा भाव से परिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।

 

   

Continue Reading

news

दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Published

on

ब्रह्माकुमारीज़ राजापार्क में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर 151 यूनिट रक्तदान किया गया।
जयपुर। ब्रह्माकुमारीज़ राजापार्क सबज़ोन में शनिवार को विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का
आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्रह्माकुमारीज़ जयपुर सब ज़ोन की निदेशक राजयोगिनी बीके पूनम दीदी ने किया।
यह अभियान रोटरी क्लब, शांति ब्लड सेंटर आदि संस्थाओं के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दादी प्रकाशमणि जी को पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और शिविर का अवलोकन किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि रहे:
  • कमल सेवा केंद्र प्रभारी: राजयोगिनी निर्मला दीदी
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक: अमिताभ जी
  • पोद्दार ग्रुप के अध्यक्ष: आनंद पोद्दार जी
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा: अशोक परनामी जी
  • राजापार्क पार्षद: स्वाति परनामी जी
  • निम्स विश्वविद्यालय की प्रबंध निदेशक: डॉ. शोभा तोमर जी
  • करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष: शिव सिंह शेखावत जी
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के CPO: विनोद कुमार जी
  • शांति ब्लड बैंक के डायरेक्टर : हरेंद्र जाखड़ जी
  • पार्षद :   घनश्याम चंदलानी जी
राजयोगिनी निर्मला दीदी ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। यह अनेक जीवन बचा सकता है और दान करने वाले को संतोष एवं तृप्ति का अनुभव होता है। दादी प्रकाशमणि जी
 महादान और सेवा की प्रतिमूर्ति थीं।
शिव सिंह शेखावत (करणी सेना) ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। हम हर रक्तदान शिविर में अपना सहयोग देंगे।
डॉ. शोभा तोमर ने बताया की रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। यह समाज को जीवनदान देने का श्रेष्ठ कार्य है।
आनंद पोद्दार (पोद्दार ग्रुप) ने कहा की  एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का संकल्प सराहनीय है। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान समाज को प्रेरणा देने वाला केंद्र है।
स्वाति प्रणामी ने बताया अच्छे कार्य की शुरुआत कुछ लोग ही करते हैं, लेकिन समय के साथ समाज अपने आप जुड़ता चला जाता है। यहाँ आने पर सदैव सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

 

Continue Reading

Brahma Kumaris Rajapark