Connect with us

news

Mrs. Vasundhara Raje Scindia Ji,Chief Minister of Rajasthan receiving Godly Gift

Published

on

Jaipur Rajapark:- B.K. Sis. Poonam (Sub zone incharge) and BK Sannu presenting Godly gift  & Prsad(Toli) to Mrs. Vasundhara Raje Scindia Ji,Chief Minister of Rajasthan.

 

001 002 003 004 

news

ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत

Published

on

ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर में उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत
‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ भव्य रूप से संपन्न

राजापार्क जयपुर, 1 जनवरी 2026।
नव वर्ष 2026 के पावन एवं मंगलमय अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजापार्क सब जोन, जयपुर द्वारा ‘अलौकिक नव वर्ष मिलन एवं युगलों का सम्मान समारोह’ का भव्य किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव वर्ष का स्वागत सकारात्मक संकल्पों, आत्मिक जागरूकता एवं ईश्वरीय अनुभूति के साथ किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज जयपुर ज़ोन की ज़ोन प्रभारी बी.के. पूनम दीदी जी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में भाई- बहनें उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्म स्मृति एवं ईश्वरीय शांति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर आदरणीय पूनम दीदी जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि नव वर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं है, बल्कि स्वयं को श्रेष्ठ बनाने, विचारों को पवित्र करने और जीवन में दिव्यता लाने का सुअवसर है। उन्होंने सभी को आत्मिक उन्नति, संयमित जीवन और परमात्मा से निरंतर जुड़े रहने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि सरदार अजय पाल सिंह जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में शांति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक सोच ही स्वस्थ, समरस और सशक्त समाज का आधार है।

समारोह के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को आनंद से भरपूर कर दिया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में राजयोग मेडिटेशन रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक ध्यान के माध्यम से स्वयं की आंतरिक शांति के साथ-साथ विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए शुभ संकल्प किए।

इस अवसर पर आदर्श पारिवारिक मूल्यों को आत्मसात करने वाले युगल दंपत्तियों का सम्मान भी किया गया, जिससे समाज में संस्कारयुक्त जीवनशैली का संदेश प्रसारित हुआ। नव वर्ष की खुशी में केक कटिंग की गई तथा सभी को ईश्वरीय सौगात (प्रसाद स्वरूप उपहार) प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन आत्मिक उल्लास, सकारात्मक संकल्पों एवं ईश्वरीय स्मृतियों के साथ हुआ। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने नव वर्ष 2026 को शांति, प्रेम, पवित्रता एवं सेवा भाव से परिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।

 

   

Continue Reading

news

दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Published

on

ब्रह्माकुमारीज़ राजापार्क में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर 151 यूनिट रक्तदान किया गया।
जयपुर। ब्रह्माकुमारीज़ राजापार्क सबज़ोन में शनिवार को विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का
आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्रह्माकुमारीज़ जयपुर सब ज़ोन की निदेशक राजयोगिनी बीके पूनम दीदी ने किया।
यह अभियान रोटरी क्लब, शांति ब्लड सेंटर आदि संस्थाओं के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दादी प्रकाशमणि जी को पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और शिविर का अवलोकन किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि रहे:
  • कमल सेवा केंद्र प्रभारी: राजयोगिनी निर्मला दीदी
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक: अमिताभ जी
  • पोद्दार ग्रुप के अध्यक्ष: आनंद पोद्दार जी
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा: अशोक परनामी जी
  • राजापार्क पार्षद: स्वाति परनामी जी
  • निम्स विश्वविद्यालय की प्रबंध निदेशक: डॉ. शोभा तोमर जी
  • करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष: शिव सिंह शेखावत जी
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के CPO: विनोद कुमार जी
  • शांति ब्लड बैंक के डायरेक्टर : हरेंद्र जाखड़ जी
  • पार्षद :   घनश्याम चंदलानी जी
राजयोगिनी निर्मला दीदी ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। यह अनेक जीवन बचा सकता है और दान करने वाले को संतोष एवं तृप्ति का अनुभव होता है। दादी प्रकाशमणि जी
 महादान और सेवा की प्रतिमूर्ति थीं।
शिव सिंह शेखावत (करणी सेना) ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। हम हर रक्तदान शिविर में अपना सहयोग देंगे।
डॉ. शोभा तोमर ने बताया की रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। यह समाज को जीवनदान देने का श्रेष्ठ कार्य है।
आनंद पोद्दार (पोद्दार ग्रुप) ने कहा की  एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का संकल्प सराहनीय है। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान समाज को प्रेरणा देने वाला केंद्र है।
स्वाति प्रणामी ने बताया अच्छे कार्य की शुरुआत कुछ लोग ही करते हैं, लेकिन समय के साथ समाज अपने आप जुड़ता चला जाता है। यहाँ आने पर सदैव सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

 

Continue Reading

news

रक्षाबंधन सेवा समाचार

Published

on

राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल सहित गणमान्य व्यक्तियों और राजनेताओं को राखी बांधकर दिया ईश्वरीय सन्देश

 

राजापार्क जयपुर  सेवाकेंद्र द्वारा रक्षाबंधन के उपलक्ष में  सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया  गया  हैं, जिसमें राजस्थान  के मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष सहित  जयपुर के गणमान्य व्यक्तियों और राजनेताओं को ईश्वरीय स्मृति का तिलक लगाकर राखी बांधी गई।
 निम्नलिखित प्रमुख व्यक्तियों को राखी बांधकर, उन्हें परमात्मा की याद दिलाई गई:-
1.माननीय भजनलाल शर्मा जी – मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार
2.माननीय हरिभाऊ किसनराव बागडे जी – राज्यपाल राजस्थान 
3.राजकुमारी दिया कुमारी जी – उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार
4.श्री प्रेम चंद बैरवा जी –  उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार
5.श्री वासुदेव देवनानी जी – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष
6..श्री अमिताभ जी – महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे 
7.श्री गोविन्द गुप्ता जी – जेल महानिदेशक
8.श्रीमती शुभ्रा सिंह जी – आईएएस
9.श्री राजेंद्र सिंह जी – आरएएस
10.श्री नवीन जैन –  आईएएस
11.राहुल बैनर्जी – डायरेक्टर एलएमएनआईटी
12.श्रीमती रमा दत्त जी – एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी सवाई मान सिंह म्यूजियम ट्रस्ट
13.श्री रमाकांत गुप्ता – आईपीएस आईबी विभाग इंटेलिजंसी ब्यूरो
14.संत श्री मोहनदास जी अमरापुरा आश्रम
15.श्रीमती मंजू शर्मा – संयुक्त निर्देशक शिक्षा विभाग राजस्थान
16.श्री राजीव गुप्ता – डिजीपी पुलिस राजस्थान जयपुर
17.श्री ललित बत्रा जी – अधीक्षक मनोचिकित्सा केंद्र जयपुर
18.डॉ अंजनी कुमार शर्मा – न्यूरोलॉजिस्ट
 19.श्री मनोज गुप्ता जी – आरएसओ,जयपुर
20. अरविंद पोसवाल -आईएएस
21.रवि नायर – अध्यक्ष, पंजाबी महासभा
22.सरदार अजयपाल सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
23.झाबर सिंह खर्रा – राज्य मंत्री राजस्थान सरकार
24.राजीव गुप्ता – पुलिस महानिदेशक,राजस्थान
25.जितेंद्र सोनी – जिला कलेक्टर जयपुर राजस्थान
26.अविनाश गहलोत – कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार
27,जोराराम कुमावत – कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार
28,बाबूलाल खराड़ी – कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार
29 हीरालाल नागर – राज्य मंत्री राजस्थान सरकार
30 गौतम कुमार दक -राज्य मंत्री राजस्थान सरकार
31 बहन शशि शर्मा –, सीनियर फिल्म एक्ट्रेस, सोशल एक्टिविटीस्ट
Continue Reading

Brahma Kumaris Rajapark